बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाविद्यालय के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को डंपर ने रौंद डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला है।
ब्रेकर न होने की वजह से नाराज थे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, जसईपुर गांव के महेश पटेल (70) को डंपर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया।
तिंदवारी कस्बे में शिवदर्शन डिग्री काॅलेज के पास हुआ यह हादसा इतना दर्दनाक था कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..
लोगों ने ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर लंबा जाम लगने से लोगों को काफी दिक्क...
