Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रैक्टर से कुचलकर

बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से मटौंध की ओर जा रही ऑटो में कुछ देर पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। ऑटो से छिटक कर सड़क पर गिरे एक 8 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्चे को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेडी गांव निवासी संदीप (8) पुत्र राकेश मां कप्ली देवी के साथ मामा के घर लोधोरा गांव गया था। ट्रैक्टर ने आटो में मारी टक्कर शनिवार को पिता राकेश उनको लेने पहुंचे। राकेश के साथ उसकी पत्नी कप्ली और बेटा संदीप बस से बांदा पहुंचे। फिर ऑटो में घर दुरेड़ी गांव के लिए जा रहे थे। इसी बीच महोबा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा संदीप ऑटो से नीचे आ गिरा। बाद में ट्रैक्टर का पहिया बच्चे संदीप के उपर से निकल गया। ...