जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर है। यूपी पुलिस उप निरीक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
4543 पदों पर चल रही भर्ती
भर्ती बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 चल रही है। इसके लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा कराई गई थी।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिर इस चरण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।...
