यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर इस पर रोक लगाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख
इतना ही नहीं कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा। बताते चलें कि बुधवार शाम को लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास 33 वर्षीय मो. शोएब की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी।
सीएम ने शोएब की मौत का लिया संज्ञान
इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है। बताते हैं कि लखनऊ के दुबग्गा के मछली मंडी के शोएब एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) थे। वह चौक से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर यह घटना हुई। घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया ...
