कानपुर में बड़ा हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत-कई घायल
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबर डेकर बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन यात्री घायल हो गए। यह हादसा बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया
बताते हैं कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार में पलटने से बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मरने वालों की पहचान कर रही है।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव
https://samarneetinews.com/sonbhadra-mine-ac...
