गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
समरनीति न्यूज, कानपुर: 'गंदा है पर धंधा है ये..' फिल्मी गाने की ये लाइन कानपुर के आहूजा हाॅस्पिटल के मालिक डाॅ. सुरजीत आहूजा और डाॅ. प्रीति आहूजा पर फिट बैठ रही हैं। कानपुर किडनी कांड में पाॅवरफुल प्रोफाइल वाली मुख्य आरोपी डाॅ. प्रीति आहूजा और उनके पति बड़े खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं। पुलिस ने जिन पांच लोगों को जेल भेजा है। उनमें डाॅ. प्रीति आहूजा और उनके पति डाॅ. सुरजीत सिंह आहूजा शामिल हैं।
किडनी मंडी बनकर रह गया 'आहूजा हाॅस्पिटल'
दरअसल, डाॅ. प्रीति आहूजा काफी पावरफुल प्रोफाइल वाली महिला हैं। इसी रसूख की आड़ में शायद उन्होंने किडनी मंडी के खेल को आसानी से अंजाम दिया। पुलिस भी मान रही है कि कानपुर में केशवपुरम स्थित 'आहूजा हॉस्पिटल' में अनधिकृत रूप से कम से कम 7 किडनी ट्रांसप्लांट किए गए।
मेरठ, NCR तक जुड़े कानपुर किडनी मंडी के तार
असल में यह हाॅस्पिटल पूरी तरह से किडनी मंड...
