Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उपचुनाव

UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी उप चुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि ईवीएम मशीनों के जरिए चुनावों में बड़ी धांधली हो रही है। ईवीएम से फर्जी मतदान हो रहा है और उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। फर्जी मतदान का लगाया आरोप कहा कि जबतक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त फैसला नहीं लेगा, बसपा किसी भी उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि, बसपा मुखिया ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनावों में भाग लेंगे। https://samarneetinews.com/upbyelection-lotus-bloomed-on-7seats-bicycle-ran-on-2seat-in-up/ उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है। मायावती ने कहा कि पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनावों में भी खुलक...
यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं सपा ने 2 सीटें जीती हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा की जीत हो चुकी है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कुंदरकी और कटहरी में बड़ी बढ़त भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, मीरापुर सीट पर जीत का परचम लहराया है। कुंदरकी सीट पर भाजपा ने बेहद बड़ी बढ़त बनाई हुई है। वहां से सपा की वापसी तय नहीं है। इसलिए इस सीट पर भी भगवा ही https://samarneetinews.com/video-in-lucknow-car-driver-hit-scooty-and-dragged-it-for-about-1-km-people-scared-of-spark/ लहराएगा। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करा चुके हैं। यूपी उप चुनाव मे...
यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

यूपी उपचुनाव : प्रचार थमा, अब 20 नवंबर को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सोमवार शाम 5 बजे प्रचार थम गया है। अब इन 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। सभी 9 सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा चुकी हैं। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, 24 फरवरी से शुरू होंगे Exam और 12 मार्च को खत्म ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री नंदी से 2 करोड़ 8 लाख की ठगी, अधिकारियों में हड़कंप-पुलिस एक्टिव    ...
कानपुर-बुंदेलखंड : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा, दो बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

कानपुर-बुंदेलखंड : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा, दो बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : औरैया में एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ है। मामला दो महिलाओं (बहनों) के लगाए गए आरोपों का है। एक बहन ने दुष्कर्म के प्रयास का और दूसरी बहन ने पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म करने का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने दोनों बहनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार औरैया के अजीतमल के गांव की महिला शहर में एक मुहल्ले में स्थित मकान में वर्ष 2021 से किराए पर रहती है। साथ में उसकी बहन और बच्चे भी रहते हैं। आरोप है कि 7 नवंबर की सुबह वह कमरे में सो रही थी। छोटी बहन बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि तभी भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी बुरी नियत से उसकी बहन को पकड़कर कमरे में खींचने लगा। ये लगाए हैं गंभीर आरोप फिर दुष्कर्म के प्रयास में जमी...
कानपुर : पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां हादसे में घायल, बेटियों को भी चोटें

कानपुर : पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां हादसे में घायल, बेटियों को भी चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने महाराजगंज जेल जा रहीं उनकी मां खुर्शीदा बेगम हादसे में घायल हो गईं। हादसा बस्ती जिले में हुआ। कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पूर्व विधायक की मां के अलावा उनकी दोनों बेटियां, जारा और जाबिया भी घायल हुई हैं। हालांकि, उन्हें मामूली चोट आई हैं। ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से हादसा वहीं खुर्शीदा बेगम को सिर पर गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद पूरा परिवार कानपुर लौट आया है। बताते हैं कि हादसे आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने के कारण हुआ। कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। एयरबैग खुलने से चालक तो बच गया, लेकिन https://samarneetinews.com/in-up-date-of-byelection-changed-now-voting-will-be-on-20th/ पीछे बैठीं तीनों महिलाएं घायल हो गईं। बताते चलें कि आगजनी कांड में गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक आधार पर पूर्व विधायक...
यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग द्वारा बदल दी गई है। अब यूपी में 13 नवंबर को नहीं, बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कई राजनीतिक दलों ने की थी मांग बताते हैं कि राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। तारीखों को पुनर्निधारित करते हुए 20 नवंबर को मतदान का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और केरल में मतदान की तारीखें बदली गई हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम  ...
कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट चर्चा में आ गई है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दीवाली की रात सपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर दीया जलाकर पूजा की थी। मुस्लिम धर्म गुरू ने किया है फतवा जारी अब पुजारियों ने उस मंदिर का 1000 लीटर गंगा जल मंगाकर शुद्धिकरण किया है। बता दें कि इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरू ने नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में जाकर पूजा करने पर फतवा जारी किया था। साथ ही कलमा पढ़कर माफी मांगने को कहा था। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सपा की प्रत्याशी हैं। बीते कई बार से यह सीट लगातार सपा के कब्जे में रही है। https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा ...
देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में होने वाले उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में एक सीसामऊ सीट है। इस सीट पर सपा और भाजपा पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी एवं सपा की मौजूदा महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दीपावली की रात वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के पास दीपक जलाया। शिवलिंग छूकर प्रार्थना भी की। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि यह चुनाव संघर्ष का है। नसीम सोलंकी के मंदिर में दीवाली पर दीया जलाने और प्रार्थना करने की चर्चा हर तरफ है। कहा- 'पति और जनता दुआएं साथ' इस अवसर पर नसीम सोलंकी ने कहा कि मेरे पति और जनता की दुआएं साथ हैं। यह भी कहा कि वह अपने पति की तरह ही जनता के हितों के लिए काम करेंगी। बताते चलें कि टिकट मिलने पर जब सपा नेता बधाई देने पहुंचे थे, तब नसीम सोलंकी भावुक...
यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां..

यूपी उपचुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, पढ़ें यहां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, 9 सीटों में भाजपा ने अभी सिर्फ 7 सीटों पर ही प्रत्याशियों की सूची ही जारी की है। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप के सामने अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी दो सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन    ...
उपचुनाव : सपा-कांग्रेस में समझौते से भाजपा में हलचल, दिल्ली बुलाए गए दोनों डिप्टी सीएम

उपचुनाव : सपा-कांग्रेस में समझौते से भाजपा में हलचल, दिल्ली बुलाए गए दोनों डिप्टी सीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव में मंगलवार को साफ हो गया कि सपा और कांग्रेस दोनों मिलकर उप चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों में तीन सीटें कांग्रेस को मिलने के बाद समझौते को लेकर पिक्चर साफ हो गई है। इसके साथ ही भाजपा में इससे हड़कंप सा मच गया। यही वजह रही कि मंगलवार को भी बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर सकी। मंगलवार को दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया है। देर तक मंथन चला है। माना जा रहा है कि आज बुधवार को भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। सपा-कांग्रेस में समझौते के बाद बदले समीकरण पार्टी सूत्रों की माने तो यूपी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में मंगलवार को फिर पेंच फंस गया। यह पेंच सपा और कांग्रेस के बीच मिलकर उप चुनाव लड़ने से फंसा। यही वजह है कि बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को भी जारी नहीं हो सकी। फूलपुर सी...