अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन बजरंग पूनिया के सोना झटकने के बाद सोमवारको दूसरे दिन भारत की बेटी ने भी महिला वर्ग में भी अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया।
50 किलो भार वर्ग में मनवाया दुनिया को ताकत का लोहा
दम-खम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह पदक विनेश फोगाट ने 50 किग्रा भार वर्ग में जीता है। विनेश ने अपनी जापानी प्रतिद्वंदी रीयुकी को 6-2 से चित करके जीता।
इसी के साथ विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश ने इन खेलों में शानदार दम दिखाया।
ये भी पढ़ेंः IPL Qualifier 2 : कोलकाता को दूसरा झटका, रन आउट
...