Sunday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा: सांसद चंद्रशेखर ने कहा-8 साल में सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाई सरकार

बांदा: सांसद चंद्रशेखर ने कहा-8 साल में सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाई सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नगीना (बिजनौर) सांसद चंद्रशेखर आज बांदा पहुंचे। यहां एक मैरिज हाॅल में आयोजित 'भाईचारा बनाओ अस्तित्व बचाओ' प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बात की। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि आठ साल से सत्ता में हैं, फिर भी यहां की सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाई है। कहा कि खाद के लिए किसान डंडे खा रहे हैं। सांसद चंद्रशेखर का काफिला भी शहर में कई गाड़ियों के साथ निकला। केंद्र और यूपी सरकार पर हमला भी बोला। ये भी पढ़ें: बांदा: प्रशासन-न्यायपालिका में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, यह टीम जीती..  https://samarneetinews.com/banda-friendly-cricketmatch-between-administration-and-judiciary-this-team-won/ https://samarneetinews.com/meerut-teacher-asked-7thclass-girlstudent-will-she-goto-oyo-hotel-with-him/ https://samarneetinews.com/banda-questions-raised-over-wom...
बांदा: प्रशासन-न्यायपालिका में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, यह टीम जीती..

बांदा: प्रशासन-न्यायपालिका में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, यह टीम जीती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रशासन और न्यायपालिका के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। यह आयोजन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया। डीआईजी राजेश एस ने भी मैच खेला। पूरे मैच की अध्यक्षता जिलाधिकारी जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने की। व्यवस्था संचालन जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने किया। दोनों ने टीमों ने लगाया जीत के लिए पूरा जोर DIG से लेकर जिला जज तक मैदान में उतरे मैच में न्यायपालिका टीम का नेतृत्व (कप्तान) जज मुकेश कुमार सिंह ने किया। अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव, जज श्रीपाल सिंह, जज श्रीमती अर्पिता सिंह, जज (रेलवे) दिव्याकांत सिंह राठौर, जज शिव शक्ति हर्षवर्धन, जज पवन सिंह तोमर सहित अन्य ने भाग लिया। ज्यूडीशियल-11 ने 8 विकेट से मैच जीता वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक टीम का नेतृत्व डीआईजी बांदा राजेश एस. ने किया। टीम में एसपी पल...
UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP

UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुरादाबाद, लखनऊ
अनुराग, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रविवार को 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें ईओडब्ल्यू भेज दिया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडे बनी SP कानपुर देहात-नरेंद्र प्रताप SP शामली इसी तरह शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को हटाकर पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है। श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम भी हटाया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बना दिया गया है। IPS राहुल भाटी को बनाया गया श्रावस्ती का पुलिस अधीक्षक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राहुल भाटी को श्रावस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाग...
लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

लखनऊ: संबोधन देते-देते गिरे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शंभुनाथ का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मृत्यु का दृष्टांत सुनाते-सुनाते पूर्व मुख्य सचिव डाॅ. शंभुनाथ वहीं गिरकर बेहोश हो गए। कुछ पल बाद हार्टअटैक से सभागार में ही उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम हिंदी साहित्य संस्थान के निराला सभागार में अफरातफरी मच गई। दरअसल, वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। सभागार में ही मृत्यु, 1970 बैच के थे आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंभुनाथ संबोधन दे रहे थे। इसी बीच उनका सिर मेज पर झुकता चला गया और वह अचेत होकर गिर गए। कुछ ही पल में उनकी मृत्यु हो गई। वह 1970 बैच के आईएएस थे और 2007 में प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। जिस समय यह अप्रत्याशित घटना हुई उस समय डॉ. शंभुनाथ की पत्नी चंदा भी सभागार में ही मौजूद थीं। लोग उन्हें लेकर तुरंत सिविल अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक इस...
मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक

मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में एक शिक्षक ने कक्षा-7 की छात्रा से ओयो होटल चलने को पूछा। छात्रा के मना करने पर धमकियां देने लगा। छात्रा ने काफी समझदारी से काम लिया। उसने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर छात्रा ने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा लिखाया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने दिखाई समझदारी, घर पर बताई पूरी बात-शिक्षक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी शिक्षक दबथला निवासी अनुराग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात दबिश देकर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं कालेज प्रबंधन ने भी आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि परीक्षितगढ़ कस्बे में एक इंटर कॉलेज की कक्षा-7 की छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई है। ...
Banda: महिला की मौत से उठे सवाल, हत्या का आरोप-पति ने कही यह बात..

Banda: महिला की मौत से उठे सवाल, हत्या का आरोप-पति ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी की मौत बीमारी से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, गिरंवा थाना क्षेत्र के मानपुर खुर्द गांव के शिवचंद्र यादव की पत्नी रामबाई (28) की अचानक मौत हो गई। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष और पति का कहना है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। उन्हें पीलिया की बीमारी हो गई थी। वहीं शुक्रवार को उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप वहां ले जाने की तैयारियों के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, मृतका के भाई रामबाबू निवासी नीबी विरौनी (नरैनी-बांदा) का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख...
बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा-परिवार में कोहराम

बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खेत में खाद डाल रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बिंसडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार, वहां रहने वाले कमलेश उर्फ निराला (56) दोपहर में खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सबिता का कहना है कि पति खेती करते थे। घर में 10 बीघा की खेती है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 1 बेटा और 3 बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत-दूसरी की हालत गंभीर  https://samarneetinews.com/banda-woman-bitten-by-snake-admitted-to-hospital-in-critical-condition/ https://samarneetinews.com/snake-bites-two-women-in-banda-one-dies-a...
बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गणेश भवन अलीगंज में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही इस महोत्सव की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को तीसरे दिन गुरुकुल कथक साधना केंद्र के कलाकारों ने अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी। कथक नृत्य शैली से रामायणम नृत्य नाटिका का ऐसा मंचन किया, कि लोग देखते रह गए। इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसमें भगवान राम की वन यात्रा, सीता हरण, रावण वध को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। नूतन बाल समाज की ओर से गुरुकुल निदेशिका को धार्मिक पटका, मान पत्र एवं भगवान् गणेश की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अतुल तिवारी, शिवम पांडे, विजय ओमर, निखिल सक्सेना, प्रमोदिनी अवस्थी, रीता गुप्ता, साध...
चित्रकूट में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में चलीं गोलियां-दो बदमाश और सिपाही घायल

चित्रकूट में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में चलीं गोलियां-दो बदमाश और सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र की काली घाटी जंगल में शनिवार तड़के सुबह पुलिस और पशु तस्कर गिरोह का आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है। काली घाटी जंगल में चलीं गोलियां-3 बदमाश एमपी के.. चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हुंडई कार और दो तमंचे बरामद किए हैं। पांच बदमाशों में 3 मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। दो यूपी के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों की पहचान जाफर अली निवासी सतना और नूर आलम निवासी कौशांबी के रूप में हुई है। घायल सिपाही का नाम ज्ञानेश मिश्रा है। ये भी पढ़ें: Mahoba: महोबा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री ये भी पढ़ें: Luc...
Mahoba: महोबा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री

Mahoba: महोबा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भरवारा गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस खाई में घुस गई। यह हादसा बाइक सवारों को बचाने में हुआ। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बस में उस समय सिर्फ पांच यात्री ही सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। चालक ने बताया कि यह बस दिल्ली से महोबा आ रही थी। बस चालक का कहना है कि बाइक सवारों को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं। बाद में क्रेन से बस को किनारे कराया गया। ये भी पढ़ें: बांदा में सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत-दूसरी की हालत गंभीर https://samarneetinews.com/snake-bites-two-women-in-banda-one-dies-and-other-is-in-critical-condition/  ...