सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी आंधी में तिनके की तरह टूट गई। यह पानी की टंकी सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही है। यह घटनाक्रम सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाव ब्लाक के रमवापुर विशुनपुर गांव में हुआ। वहां निर्माणाधीन पानी टंकी का टाप आंधी में टूटकर लटक गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब कर्मचारी टंकी पर बेल्डिंग में व्यस्त थे। तभी आंधी चलने के दौरान यह घटना हुई।
मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे, वरना..
तभी तेज हवा के दबाव में में टाप रूफ टूटकर नीचे लटक गया। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग के अलर्ट के कारण मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे।
इसलिए जनहानि टल गई। बताते हैं कि हैदराबाद की कंपनी द्वारा बनाई जा रही टंकी की लागत 32.41 लाख रुपए है। डेढ़ लाख लीटर पानी की स्टोरेज क्षमता वाली यह टंकी अभी बनने की प्रक्रिया में है...
