बुंदेलखंड में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, 229 का चालान-49 सीज
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड में परिवहन विभाग की छह प्रवर्तन टीमों ने अभियान चलाया है। अभियान में ओवरलोड खनन ट्रकों और विकृत या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान 29 जून को अपर आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर के नेतृत्व में चलाया गया।
अपर आयुक्त ने कहा, आगे भी होगी कार्रवाई
अपर आयुक्त श्री सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में प्रवर्तन टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया है। कुल 229 ओवरलोड माल वाहनों/डंपरों का चालान किया गया है। वहीं 49 को सीज किया गया है।
ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
अपर आयुक्त परिवहन ने कहा है कि प्रवर्तन की टीम ने प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर समेत कई जिलों में यह अभियान चलाया है।
अभियान से पहले दोपहर में उनके द्वारा स्पेशल टीम को निर्देश ...
