Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बीजेपी

बांदा बीजेपी जिलाध्यक्ष बने कल्लू सिंह राजपूत

बांदा बीजेपी जिलाध्यक्ष बने कल्लू सिंह राजपूत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लंबे इतंजार के बाद आखिरकार जिलाध्यक्षों की सूची आ गई है। बुंदेलखंड के चार जिलों में जहां नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा को होल्ड कर दिया गया है। वहीं बांदा जिले से कल्लू सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चार जिलों की सूची स्थगति पार्टी ने बैकवर्ड कार्ड खेला है। इसे 2027 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर और उरई-जालौन के नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा को रोक दिया गया है। वहीं बाकी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। ये भी पढ़ें: UP BJP: बुंदेलखंड के इन 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा स्थगित https://samarneetinews.com/upbjp-announcement-of-bjp-adhyakch-postponed-in-these-4-districts-of-bundelkhand/    ...
यूपी में आज आएगी BJP जिलाध्याक्षों की सूची, लेकिन कुछ जिले होल्ड पर..

यूपी में आज आएगी BJP जिलाध्याक्षों की सूची, लेकिन कुछ जिले होल्ड पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीते कई महीनों की अटकलों पर आज विराम लगने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की आज घोषणा होने जा रही है। दोपहर 2 बजे यूपी के 80 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होने की बात कही जा रही है। अध्यक्ष अलग-अलग जिलेवार घोषित होंगे। भाजपा नई परंपरा के तहत हर जिले में अध्यक्षों की घोषणा करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि आपसी खींचतान के चलते 98 जिलों में 18 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकेगी। संबंधित जिलों में पहुंचे चुनाव अधिकारी इन जिलों की लिस्ट फिलहाल रोक दी गई है। उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर आज उन्हीं जिलों में चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भेजे गए हैं, जहां जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होनी है। बताते हैं कि जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे यूपी के सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। हर जिले में ए...
अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर निकले और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। राजधानी लखनऊ में जमकर रंगों का धमाल मचा। लखनऊ में खूब उड़ाया गुलाल लोग डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। वहीं डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि होली भाईचारे और खुशी का पावन पर्व है। हर किसी को आपसी भाईचारे के साथ इसे मनाना चाहिए। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लोगों ने जमकर होली खेली। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होली पर अलग रंग में नजर आए। सिर पर हेट लगाए डिप्टी सीएम मौर्य पूरी तरह से होली के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने लोगों को गले लगाकर बधाइयां दीं। ये भी पढ़ें: ‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद    ...
Lucknow: 7 विधायकों ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर की बैठक, आज हो सकती है चर्चा

Lucknow: 7 विधायकों ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर की बैठक, आज हो सकती है चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के बीच अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने को लेकर सात विधायकों ने बैठक कर चर्चा की है। विधायकों ने इस मुद्दे को पूरी मजबूती से सदन में उठाने की बात कही। कहा गया है कि विधायक सड़क से सदन तक इस मामले को लेकर जाएंगे। अगली बैठक 24 फरवरी को होगी, जिसमें बड़ी रणनीति तैयार की जाएगी। वैसे माना जा रहा है कि आज सदन में इसपर चर्चा भी हो सकती है। लंबे समय से चल रही अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग बताते चलें कि बुंदेलखंड क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के 7 और मध्य प्रदेश के कुल 6 जिले आते हैं। यूपी में जहां बांदा, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर जिले हैं। वहीं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोहा, सागर और पन्ना जिले हैं। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक...
बांदा BJP जिलाध्यक्ष के लिए ऐतिहासिक चुनाव, लगभग 125 आवेदन..

बांदा BJP जिलाध्यक्ष के लिए ऐतिहासिक चुनाव, लगभग 125 आवेदन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का चुनाव ऐतिहासिक बनता जा रहा है। इसकी वजह पार्टी नेताओं में अध्यक्ष बनने की जबरदस्त चाह है। या कह लें कि अति उत्साह। भाजपा में पूरे प्रदेश में संगठन का चुनाव हो रहा है। सभी जगह नए जिलाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। बांदा में भी नए अध्यक्ष के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आज बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए लगभग 125 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें कई तो पूर्व मंडल अध्यक्ष भी हैं, जो लगे हाथों किस्मत आजमाने को तैयार हैं। संगठन की सुस्ती से अबतक पार्टी को हो चुका भारी नुकसान इतनी बड़ी संख्या में आवेदन पाकर चुनाव अधिकारी भी हैरत में हैं। हालांकि, इन आवेदनकर्ताओं में काम के आवेदन कम ही हैं। ज्यादातर की छटनी होना तय है। मगर आवेदनों की इस संख्या ने बता दिया कि पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने की चाह रखने वालों ये भी पढ़ें: यूपी BJP अध्य...
बांदा: उप चुनाव में भाजपा-सपा के बीच सीधी टक्कर…ये हैं प्रत्याशी

बांदा: उप चुनाव में भाजपा-सपा के बीच सीधी टक्कर…ये हैं प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव होने हैं। इसमें सोमवार को समाजवादी पार्टी से वसदेइया यादव ने नामांकन कराया है। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। भाजपा ने अध्यक्ष पद में जिला महामंत्री को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दो निर्दलीयों ने भी कराया नामांकन इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद कुमार ओर मोहनलाल धुरिया ने भी नामांकन कराया। सोमवार शाम को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता को https://samarneetinews.com/banda-dm-handed-over-check-of-financial-assistance-to-martyrs-wife/ अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आरओ राजेश कुमार और एआरओ सुधीर कुमार का कहना है कि सपा से बसदेइया यादव और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। सोमवार को सपा उम्मीदवार के नामांकन के दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद...
बांदा MLA ने गरीबों को सरकार से इलाज को दिलाए 145 लाख, 25 लाख दिए खुद

बांदा MLA ने गरीबों को सरकार से इलाज को दिलाए 145 लाख, 25 लाख दिए खुद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने क्षेत्र के गरीबों की इलाज को सरकार से बढ़-चढ़कर मदद कराई है। साथ ही खुद पूरी आर्थिक मदद की है। सदर विधायक ने वर्ष 2024 में जनवरी से लेकर अब तक आर्थिक रूप से कमजोर 74 रोगियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 145.32 लाख रूपए स्वीकृत कराए हैं। बीते वर्ष भी रहे थे आगे अपनी विधान सभा के दुर्बल आय वाले 11 मरीजों के इलाज हेतु 25 लाख अपनी निधि से दिए हैं। बता दें कि विधायक निधि से एक वित्तीय वर्ष में यह अधिकतम प्रस्तावित धनराशि है। बताते हैं कि सदर विधायक ने https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जनपद के 77 रोगियों को 138 लाख की आर्थिक मदद दिलाई थी। जबकि खुद की निधि से 13.50 लाख की आर्थिक दी थी। ये भी पढ़ें : UP : प्रयागराज में पढ़ रही बांदा की छात्रा का शव उरई मे...
बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और यूपी की सरकार का बुंदेलखंड के विकास पर खास फोकस है। कई विकास योजनाओं की नींव सरकार ने डाली है। इसके बावजूद पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव, एक के बाद एक पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है। मीडिया को नहीं दी जा रही पार्टी कार्यक्रमों तक की सूचना भले ही सरकार ने बांदा को मंत्री का ताज दे दिया हो, लेकिन बावजूद इसके पार्टी चुनावों में कमाल नहीं कर पा रही है। लोकसभा चुनावों में पार्टी दोनों सीटों https://samarneetinews.com/bjp-statepresident-consoled-family-members-of-mohitpandey-in-lucknow/ पर बुरी तरह से हारी। इससे पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और विधानसभा में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। पार्टी संगठन की सुस्ती को लेकर चर्चाएं काफी पहले से हैं। दरअसल...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ की खैर सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी डा. चारू केन ने बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। इससे बसपा को तो बड़ा झटका लगा ही है, साथ ही भाजपा के समीकरण भी अब बिगड़ गए हैं। जाट बाहुल्य इस सीट पर चारू के कांग्रेस ज्वाइन करने से आने वाले चुनावों पर सीधा असर पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं चारू केन दरअसल, 10 सीटों के इन उप चुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों के सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा इन चुनावों में बड़ी जीत हांसिल कर 2027 के लिए बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं विपक्षी दल भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। समर्थकों संग कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर ज्वाइन की पार्टी ऐसे में खैर विधानसभा पर...