बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए एक हादसे में एक संविदा बैंककर्मी की मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक है कि देखने वालों की रुह कांप गई। बताते हैं कि युवक के बाइक से ड्यूटी कर वापस लौटते समय हादसा हुआ।
बांदा से वापस घर लौट रहे थे सुरेंद्र
जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के बेलगांव के सुरेंद्र यादव (30) यूपी ग्रामीण बैंक में संविदा पर कार्यरत थे। वह बांदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..
इसी दौरान गिरंवा के सहेंवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे सुरेंद्र बहुत ही बुरी तरह से घायल हो गए। रविवार सुबह परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए निकले।
तब हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ...
