बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के रहने वाले एक बालक अनुज का शव केन नदी से बरामद हुआ है। बालक बीते 2 दिन से लापता था। आसपास से लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
माता-पिता की पहले हो चुकी मौत
जानकारी के अनुसार बांदा शहर के कटरा स्थित नूनिया मोहल्ले में रहने वाले अनुज (13) का शव केन नदी से बरामद हुआ। इलाके में सनसनी सी फैल गई। सोमवार रात 8 बजे से बालक लापता था। आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
बताते हैं कि बालक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ रहा करता था। मोहल्ले के लोग ही दोनों भाइयों के खाने-पीने में मदद करते थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: अतर्रा में सपा नेता पर फायरिंग, दो घायल-जांच में जुटी पुलिस
मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि वह कभी केन नदी में नहाने...
