दर्दनाक: बांदा में बुजुर्ग के ऊपर पलटा ट्रक-मौके पर ही मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेतों पर बुजुर्ग किसान खाद डालने जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके ऊपर सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। किसान उनके नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई।
कालिंजर क्षेत्र में हुआ हादसा
चालक और खलासी को मामूली छोटे आईं हैं। मृतक किसान की पहचान कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी फूलचंद (60) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर यातायात चालू कराया।
साथ ही किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रामकली के अलावा छह बेटे और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: UP: बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, यह है मामला..
https://samarneetinews.com/banda-nationalrural-ramayana-fair-inaugurated-co-pays-tribute/
...
