UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में खाना परसने की बात पर एक पत्नी इतना भड़क गई कि उसने आपा खो दिया। इसके बाद पति पर चाकू लेकर हमला कर दिया। महिला ने पति के गले में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
घायल हालत में पति अस्पताल में भर्ती-पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के घूरी गांव के बलराम (28) को गले में चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उन्होंने किसी तरह बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह काम से वापस घर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी
उन्होंने अपनी पत्नी गुड़िया से खाना परसने को कहा। इसपर पत्नी ने पहले तो साफ मना कर दिय...
