बांदा: पूर्व सांसद विशंभर निषाद का अनशनकारी किसानों को समर्थन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान चकबंदी समस्या को लेकर बीते कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं। बांदा में अशोक लाट तिराहे पर किसानों का यह अनशन चर्चा में है। सपा के पूर्व राज्यसभा सासंद विशंभर निषाद अनशनकारियों से मिले। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
हालांकि, बांदा प्रशासन कई बार किसानों को मनाने की कोशिश कर चुका है। फिर भी किसानों ने अनशन खत्म नहीं किया। किसान चकबंदी व्यवस्था में अनिमितता के आरोप किसानों पर लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिया यह बड़ा बयान..
चकबंदी में अनियमितता के आरोपों को लेकर कई दिनों से किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर पहुंचकर सपा नेता विशंभर निषाद ने किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग प्रशासन से की।
ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमे...
