
सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई। हालांकि, महिला रेलवे पटरी पर कैसे पहुंची। किन हालात में उसकी मौत हुई। पुलिस इन बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है।
छानबीन में जुटी पुलिस
आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह शव पड़ा होने की जानकारी हुई। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान शहर के कंचन पुरवा के रहने वाले सुनील वर्मा की पत्नी मीना के रूप में हुई है। सीओ सिटी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए हैवान बना युवक-85 साल की वृद्धा को मार डाला
https://samarneetinews.com/in-banda-youngman-turned-monster-to-avenge-hi...