अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाउमीन जैसे जंक फूड धीरे-धीरे हमारी सेहत को बर्बाद कर देते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोग हैं जो इनसे दूरी बनाकर चलते हैं। इससे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।
डाॅक्टरों ने मौत की मुख्य वजह बताई फास्ट फूड का ज्यादा सेवन
अमरोहा जिले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा अहाना की दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की मुख्य वजह लंबे समय से फास्टफूड का ज्यादा सेवन बताया है। उनका पाचन तंत्र बुरी तरह से खराब हो गया था। आंतें आपस में चिपक गई थीं।
ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड..
जानकारी के अनुसार, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) को भारी पड़ा। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्...
