ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी।
आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Bol...
