Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचल दिया। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं बीती रात बाइक सवार तीन दोस्तों की कार की टक्कर से हुए हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालेज से घर लौट रही थीं तीनों छात्राएं जानकारी के अनुसार, मरने वाली छात्राओं में साहिबा (17) पुत्री मो. अयूब, खदीजा (13) पुत्री मो. यूनुस व दिक्शा (18) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साहिब और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भागा शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बुआ, भतीजी अपनी सहेली को लेकर स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग ...
झांसी-बांदा: गिन्नी का लालच और सराफा व्यापारी की कार से 12 लाख पार, पुलिस जांच में जुटी

झांसी-बांदा: गिन्नी का लालच और सराफा व्यापारी की कार से 12 लाख पार, पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक सराफा व्यापारी की कार से टप्पेबाजों ने 12 लाख 50 हजार की नगदी से भरा बैग पार कर दिया। बताते हैं कि यह घटना सोने की 250 ग्राम गिन्नी खरीदने झांसी से बांदा आए सराफा के साथ हुई है। सराफा का कहना है कि उसे बातों में उलझाकर टप्पेबाज उसकी कार में रखे 12 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। झांसी से बांदा आया था सराफा, यह है पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, झांसी चौक बाजार निवासी रवींद्र सोनी का कहना है कि कुछ दिन पहले नेतुआपुरा के महेश ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी बेचने की बात उनसे कही थी। विजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें यह बात बताते हुए कहा था कि वह गिन्नी 12 लाख 50 हजार रुपए में बेच देगा। सराफा रवींद्र अपने दो पुत्रों के साथ कार से 10 नवंबर को बदौसा पहुंचे। वहां बागे नदी पुल के आगे कार रोककर वह...
बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत-202 सीटें मिलीं, नीतीश कुमार फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत-202 सीटें मिलीं, नीतीश कुमार फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बिहार की सभी 243 सीटों का रिजल्ट घोषित हो गया है। इन चुनावों में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जो पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा हैं। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटकर रह गई है। इसी तरह एआईएमआईएम को 5 और 1 सीट निर्दलीय को मिली है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। 89 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी परिणामों को बारीकि से देखें तो पता चलता है कि बीजेपी को 89 सीटें मिली हैं। वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेंड (जेडीयू) को 85 सीटें मिली हैं। एनडीए में ही शामिल चिराग पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी (रामविसाल) को 19 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की हिस्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पूरे चुनाव में 5 सीटे...
बांदा DM ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर बैठाई जांच

बांदा DM ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत करहिया में सरकारी लाखों रुपए की अनियमितता की शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए  बांदा जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इस कमेटी में परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल हैं। बताते हैं कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। सीसी सड़कों, डस्टबिन-स्ट्रीट लाइटों में हेरफेर के आरोप इसमें कहा था कि विकास कार्यों में लाखों की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। ग्राम पंचायत में सदस्यों की बैठक कभी बुलाई नहीं जाती है। प्रधान और सचिव फर्जी तरीके से बैठक दिखाकर कार्यों को स्वीकृत कर धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीसी रोड निर्माण के मानको व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के नाम पर कई लाख के फर्जी भुगतान के भी आरोप है...
यूपी: घर में मिले परिवार के पांच लोगों के शव, यूपी में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना

यूपी: घर में मिले परिवार के पांच लोगों के शव, यूपी में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इकौना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में एक परिवार के पांच लोगों के शव घर में पड़े मिले। मरने वालों में दंपती समेत तीन बच्चे शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ भारत पासवान और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसपर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। फिर छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर कमरे में देखने को कहा। खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में.. मरने वाल...
बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अशोक स्तंभ (अशोक लाट) पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक शोकसभा आयोजित की। दीप जलाकर 2 मिनट का मौन भी रखा। कांग्रेसियों ने उठाई पीड़ित परिवार को नौकरी और 10 लाख देने की मांग इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि देश के अंदर इस तरह की घटनाएं इस बात का सूचक हैं कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार जनमानस की सुरक्षा करने में नाकाम हैं। दिल्ली में आतंकवादियों द्वारा रेकी कर वहां पर कार बम ब्लास्ट जैसी घटना को अंजाम देना सरकार की बड़ी नाकामी है। ये भी पढ़ें: बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। स...
Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा

Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 148 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इन चुनावों में आजादी के बाद के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 67.13% मतदान हुआ था। आज इन चुनावों के परिणाम आने का दिन है। इन परिणामों पर देशभर की नजरें टिकी हैं। सरकार बनाने के लिए बिहार विधानसभा की 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले https://samarneetinews.com/in-up-major-reshuffle-bsas-of-many-districts-including-lucknow-barabanki-changed/ https://samarneetinews.com/actor-dharmendra-discharged-from-hospital-will-now-...
बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर

बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं। आज 14 नवंबर 2025 को बिहार चुनाव की मतगणना है। सुबह 8 बजे मतगणा शुरू हो जाएगी। ऐसे में बिहार के नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वभाविक है। सभी की नजर नतीजों पर हैं। राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उत्तर प्रदेश में भी नतीजों को लेकर नेताओं की धड़कनें तेज खासकर यूपी के नेताओं की धड़कनें भी तेज हैं। इसकी वजह है कि यहां के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिहार चुनाव में जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया तक जोर लगाया है। ऐसे में स्वभाविक है कि अपने प्रचार को परिणाम में बदलते देखने की इच्छा होगी। मंत्रियों से लेकर उप मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारियों ने बिहार चुनाव प्रचार में खास भूमिका निभाई। यूपी के मंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्रियों...
यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले

यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। लखनऊ-बाराबंकी और गोरखपुर समेत कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बदला गया है। राजधानी लखनऊ के अलावा बाराबंकी, हरदोई, पीलीभीत गोरखपुर के बीएसए बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गोंडा के बीएसए अतुल कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया था। हरदोई-पीलीभीत के BSA भी बदले बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में लखनऊ बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य बनाया गया है। डायट लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल बना दिया गया है। गोरखपुर के बीएसए हरदोई डायट गए इसी तरह बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहाय...
बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार

बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव के छोटेलाल (48) को मंगलवार को रिश्तेदार महिला अपने डेरा बुला ले गई थी। बताया जा रहा है कि वहां डेरा में मौजूद मृतक के चचेरे भाई शिव नारायण ने छोटे लाल को पत्नी के साथ देखकर आग बबूला हो गया। उसने गालियां बकते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताते हैं कि आरोपी ने छोटेलाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा तीन-चार प्रहार किए। वह खून से लतपत होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घायल को लोगों ने...