Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी..

यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात प्रदेश में IAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। रामपुर, सीतापुर, चित्रकूट, बस्ती समेत 10 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। IAS कृतिका ज्योत्सना बनीं बस्ती डीएम जानकारी के अनुसार, आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का नया डीएम बना दिया गया है। वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का ही नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को अब कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। DM सीतापुर बने IAS राजा गणपति मिर्जापुर के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है। सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को जिलाधिकारी सीतापुर बना दिया गया है। रामपुर डीएम बने IAS अजय द्वि...
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा “बिहार चुनाव में भी धांधली-भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत”

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा “बिहार चुनाव में भी धांधली-भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज बिहार चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भी महाराष्ट्र की तरह ही धांधली हो रही है। बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। इस मिलीभगत से चुनावों में कई तरह की धांधलियां हैं। मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कहा-बिहार चुनाव में 65 लाख वोटरों के नाम काटे पूर्व मंत्री सिद्दीकी बांदा में अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने चुनावों में धांधली के सबूत देश के सामने रखे थे। मगर भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने देशवासियों से झूठ बोला। जनता को धोखा दिया। पूर्व मंत्री ने बांदा की समस्याओं को लेकर भी बात की। कहा कि उनके मंत्री रहते बांदा में कई बड़े काम हुए। केन नदी के तटबंध की दुर्...
बांदा: ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा: ट्रांसफार्मर से टकराई बेकाबू कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पपरेंदा-तिंदवारी संपर्क मार्ग पर परसौड़ा गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। अच्छी बात यह है कि जिस समय हादसा हुआ, बिजली सप्लाई बंद थी। वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुआ। तेज आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लगी जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पपरेंदा की ओर से आ रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण तेज धमाके की आवाज आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के क्षेत्रों की बिजली भी गुल परसौड़ां गांव के लोगों ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो...
Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इतना ही नहीं बा...
Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती-बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती-बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। आज रविवार को इन अभ्यर्थियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सुरक्षा कर्मियों ने रोका। सभी अभ्यर्थियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलवाने की मांग उठाई। बसपा सुप्रीमो से मिलने की जिद्द पर अड़े.. दरअसल, अभ्यर्थियों का कहना है कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी लखनऊ की रैली में सरकार की प्रशंसा की थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह सरकार से बात कर इस मामले की मजबूत पैरवी कराएं। ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों से ज्ञापन लेकर उन्हें मायावती तक मां...
गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता

गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गाजियाबाद में आज रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह मानती हैं कि मेडिकल जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की प्राथमिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य-सेवा, राष्ट्र-निर्माण का अभिन्न अंग है। बीमारियों से लोगों का बचाव करना तथा उनके स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया। वहां आधुनिक उपकरणों और बेहतर इलाज के बारे में जानकार...
UP: आगरा की बेटी सानवी बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान

UP: आगरा की बेटी सानवी बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर है। ताज नगरी आगरा की बेटी सानवी भाटिया उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनाई गई हैं। उनके चयन की खबर से आगरा में उनके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई।  परिवार के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। बधाइयों का लगा तांता पड़ोसियों ने भी सानवी के परिवार को बधाइयां दीं। दरअसल, आगरा के शास्त्रीपुरम की शांति रेजिडेंसी में रहने वाली सानवी के पिता गौरव भाटिया एक ठेकेदार हैं। उनका मेडिसिन का भी काम है। उनकी मां रतिका कपूर भाटिया अछनेरा के गोपऊ में सहायक अध्यापक हैं। बेटी के चयन से पूरे परिवार में खुशी छाई है। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. https://samarneetinews.com/shock-to-cricketer-rinkusingh-removed-from-voter-awareness-campaign-t...
बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली माकर हत्याकर दी गई। हत्या उस समय हुई जब गांव में दीवारी नृत्य लेकर चहलकदमी थी। लोग नृत्य का आनंद लेने के लिए आ-जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SP हत्या की यह वारदात मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई है। एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी गांव में बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘दिवारी नृत्य’ कार्यक्रम चल रहा था। गांव के 60 वर्षीय मुन्ना यादव...
यूपी में रेल हादसा, इस रूट पर वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द..

यूपी में रेल हादसा, इस रूट पर वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में रेल हादसे की खबर सामने आई है। मथुरा में रेल पटरी से माल गाड़ी के डिब्बे उतर गए। इससे बड़ा हादसा हुआ। आगरा-दिल्ली रूट की कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कई का रूट बदल दिया गया है। शताब्दी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वृंदावन-अझई के बीच हादसा जानकारी के अनुसार, वृंदावन और अझई रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग बाधित हो गया है। वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ये भी पढ़ें: पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”… आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि पलवल आगरा कैंट मेमू, खजुराहो वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस को कैंसल किया गया है। इसी तरह ताज ...
Bijnor: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पहले हदें तोड़ीं और फिर दोनों ने दी जान

Bijnor: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पहले हदें तोड़ीं और फिर दोनों ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक 37 वर्षीय आरती ने अपने 21 साल के देवर ललित के साथ जहर खा लिया। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका आरती महिला के दो बच्चे भी हैं। क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की यह घटना चर्चा का खास विषय बनी हुई है। कीरतपुर के हुसैनपुर की घटना-चर्चा का विषय जानकारी के अनुसार, किरतपुर के हुसैनपुर की एक विवाहिता का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका 37 वर्षीय विवाहित और दो बच्चों की मां थी। वहीं प्रेमी 21 साल का युवक था, जो रिश्ते में आरती का देवर लगता था। चर्चा है कि दोनों के बीच लगभग 3 साल से अफेयर चल रहा था। घर से भाग गए थे दोनों, पुलिस ने किया बरामद मगर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गया। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया कि साथ जीन...