लखनऊ: यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 13 सहायक नदियों पर भी गंगा आरती होगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गंगा के साथ अब 13 सहायक नदियों को भी संवारने जा रही है। जी हां, गंगा नदी की 13 सहायक नदियों पर यूपी में अब गंगा आरती होगी। यूपी सरकार ने गंगा आरती के आदेश दिए हैं। गंगा आरती के जिरए सहायक नदियों के घाटों को संवारा जाएगा।
शासन ने दिए अधिकारियों को निर्देश
दरअसल, काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर इन सहायक नदियों के घाटों पर गंगा आरती होगी। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत यह निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
बताया जा रहा है कि गंगा आरती के साथ-साथ गांवों में गंगा मेले भी लगाए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे।
इन नदियों के घाटों की बदलेगी सूरत
सरकारी प्रवक्ता कहना है कि गंगा नदी में मिलने वाली नदियों को भ...
