बांदा: कोल्डड्रिेंक में नशा, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक परिचित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने लिखाई रिपोर्ट
अब उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र में एक गांव की 32 वर्षीय महिला वर्तमान में बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
बताया जाता है कि मुरवल गांव के ललित उर्फ यशवंत सिंह की उससे जान-पहचान थी। महिला के घर उसका आना-जाना हो गया। महिला ने दर्ज कराई एफआईआर...
