
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्र का भाई घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
महोखर में हाइवे पर अंध विद्यालय के बाद हादसा

परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे दोनों भाई
हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में अंध विद्यालय के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र उसका भाई पुष्पेंद्र है।
ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..
दोनों भाई सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वहां प्रदर्शन भी किया। भीड़ ने सड़क जाम कतर ट्रक के शीशे तोड़ डाले।

भीड़ ने गुस्से में ट्रक के शीशे तोड़े-चालक की तलाश में पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..
बताते चलें कि बांदा में गिट्टी और बालू के ओवरलोड ट्रक और डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। आरटीओ विभाग की मिलीभगत के चलते इनपर लगाम नहीं कसी जा रही है।
पुलिस के जागरूकता के अभियान मुख्यालय तक ही सीमित रह जाते हैं। इसी बात को लेकर गांव के लोगों का आज गुस्सा भड़का। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..
अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..
बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..
