Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन

Sonia Gandhi inaugurated new office of Congress Party in Delhi

समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): कांग्रेस पार्टी के लगभग पांच दशक पुराने पार्टी कार्यालय का पता अब बदल गया है। कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A-कोटला रोड हो गया है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

नए दफ्तर का नाम ‘इंदिरा गांधी भवन’

Sonia Gandhi inaugurated new office of Congress Party in Delhi

बताया जाता है कि नए छह मंजिला पार्टी कार्यालय को इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा। कांग्रेस पार्टी मौजूदा 24 अकबर रोड कार्यालय को भी यथावत रखेगी।

https://x.com/INCIndia/status/1879394859309728148

बताते चलें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दिसंबर, 2009 में नए पार्टी कार्यालय के भवन की आधारशिला रखी थी।

कांग्रेस के लिए खास 24-अकबर रोड

24 अकबर रोड कांग्रेस पार्टी का पुराना कार्यालय 1978 में उस वक्त बना था, जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजरी थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा का चुनाव हार चुकी थी। पार्टी के नेता बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर जा रहे थे। ऐसे समय में 1980 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटी थी।

ये भी पढ़ें: BJP ने मिल्कीपुर से घोषित किया प्रत्याशी, सपा से सीधी टक्कर