Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले-कई ADM बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

latest ias transfer news up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इन अधिकारियों में प्रकाश चंद्र एडीएम प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था वाराणसी को एडीएम न्यायिक हाथरस बना दिया गया है। वहीं शिव नारायण एडीएम न्यायिक हाथरस को एडीएम न्यायिक बागपत के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।

अलंकार अग्निहोत्री बरेली सिटी मजिस्ट्रेट बने

वहीं विनीत कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर को एडीएम नगर गाजियाबाद तथा हिमांशु वर्मा नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर बनाया गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम संतकबीरनगर को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है। इसी तरह अलंकार अग्निहोत्री सहायक नगर आयुक्त लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में कई जिलों के DM बदले, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में कई जिलों के DM बदले, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..