Friday, April 10सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

TrendingNow, Electricity workers beaten up in Banda-report against gramPradhan

समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कोतवाली देहात के नैपालापुर में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोपी रिटायर पुलिस कर्मी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

सीतापुर के नेपालापुर में वारदात

जानकारी के अनुसार, सीतापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का सरोज चैरिटेबल नाम से ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक की ऊपरी मंजिल पर वह पत्नी और बेटे शिवेश (40) व बहू के साथ रहते हैं।

रिटायर हेड कांस्टेबल का बेटा है आरोपी

इसी मकान में नीचे ब्लड बैंक संचालित होता है। ऊपरी मंजिल में लैब में कार्यरत कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। बताते हैं कि आजमगढ़ के सतीश यादव (35) लैब टेक्निशियन थे। वह आरोपी शिवेश के ब्लड बैंक का काम देखते थे।

रात 2 से 3 बजे के बीच हुई वारदात

दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। रात में करीब 2 बजे के आसपास दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से सतीश के सिर में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

गोली की आवाज सुनकर घर व आसपास के बाकी लोग भी जाग गए। घायल सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

मौके से पुलिस ने आरोपी शिवेश को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और ब्लड बैंक व लैब को भी सील कर दिया। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कही मामले में यह बात..

घटना की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है कि जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया गया है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

ये भी पढ़ें: सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस 

यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस