

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली में दिनदाहड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मरने वाला व्यक्ति पूर्व प्रधान एवं सपा नेता था। जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली की है। वहां गांव में नौशाद की पत्नी नीतू ग्राम प्रधान हैं। वहीं नौशाद के मामा इशरत अली (50) पूर्व प्रधान हैं और मौजूदा समय में प्रधानी का कामकाज देखा करते हैं। वह सपा नेता भी थे।
दोपहर करीब 1 बजे हुई वारदात
बताते हैं कि सोमवार सुबह इशरत बाइक से पास के गांव महरपुर गए थे। वहां से से दोपहर लगभग 1 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के तालाब के पास अज्ञात लोगों ने इशरत अली के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है
सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..
कि हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मामले में सीओ दीप कुमार पंत ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है। पुरानी चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका है।
ये भी पढ़ें: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत