मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी आने वाले यूपी उप चुनाव को लेकर बड़ी तैयारियों में है। इसमें कोई दो राय भी नहीं है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा की जीत-हार सीधेतौर पर 2027 के विधानसभा चुनावों पर असर डालेगी। यही वजह है कि उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। खास बात यह है कि अबकी बार यूपी उप चुनावों में भाजपा की मदद के लिए संघ भी मोर्चा संभालेगा।
सीएम योगी के आवास पर हुई खास बैठक
लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संगठन (आरएसएस) और सरकार की समन्वय बैठक मुख्यमंत्री योगी के आवास पर हो चुकी है। इसमें संघ के सह सरकार्यवाह और भाजपा संग समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार ने सरकार और संगठक को लेकर विभिन्न विषयों पर काफी विस्तार से चर्चा की। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता जताई। साथ ही इसकी काट के लिए भी चर्चा हुई। (पढ़ना जारी रखें..)
UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली
कहा गया कि सबसे ज्यादा जरूरी संगठन और सरकार के सुर एक रहना है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में तय हुआ कि विपक्ष का मुकाबला करने के लिए संघ भी भाजपा का साथ देने के लिए उप चुनाव में मोर्चा संभालेगा। बैठक में कुल 5 बिंदुओं पर ज्यादा फोकस रहा।
विपक्ष के PDA को माना बड़ी चुनौती
एक सरकार और संगठन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर देना। दूसरा 10 सीटों के उप चुनावों में दलितों और ओबीसी समाज को लेकर फैलाए भ्रम वाली चालों का मुकाबला करना। सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष के पीडीए की काट तलाशना है। विपक्ष के पीडीए के नारे की पोल खोलना। संगठन की राजनीतिक को बढ़ाने के लिए सरकार का उपयोग करना। (पढ़ना जारी रखें..)
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं
बयानबाजी में उलझे रहे संगठन और सरकार
पार्टी की सदस्यता बढ़ाने पर ध्यान देना। बताते चलें कि संघ और भाजपा की यह समन्वय बैठक इससे पहले जुलाई माह में प्रस्तावित थी। मगर उस समय प्रदेश सरकार और संगठन के बीच कौन बड़ा और कौन छोटा जैसी बयानवाजी चल रही थी। बैठक आगे बढ़कर अगस्त में पहुंच गई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य लोग मौजदू रहे।
ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा