Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में विधायकों-मंत्रियों का वेतन बढ़ा, सीधे 67 हजार का फायदा और मंत्री को..

UP : Assembly adjourned indefinitely day before

समरनीति न्यूज, लखनऊ: विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोत्तरी हो गई है। इस बढोतरी के बाद विधायकों को सीधे तौर प्रति माह 67750 रुपए का फायदा होगा। वहीं मंत्रियों को 77,750 रुपए सीधा फायदा होगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यह विधेयक सदन में सर्वसम्मति से पास हुआ। सभी ने इसका स्वागत किया।

ससंदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया विधेयक

मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्य एवं मंत्री सुख-सुविधा विधि (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया। यह सर्वसम्मति से पास हो गया।

ये भी पढ़ें: यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

सदन में विधेयक रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने कहा कि करीब 9 साल पहले अगस्त 2016 में वेतन-भत्तों में बढ़ोत्तरी हुई थी। अब सभी दलों की मांग पर कमेटी की संस्तुति पर यह बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। मंत्रियों के वेतन 40 के स्थान पर 50 हजार कर दिया गया है, जबकि विधायकों का 25 की जगह 35 हजार रुपए प्रति माह किया गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा का ‘शिव कृष्ण अस्पताल’: सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत का गठजोड़ 

सीतापुर: पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत-मुकदमा, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल, सीएम योगी की तारीफ पर हुई कार्रवाई

‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

यूपी: बांदा में UPCIDA का बड़ा खेल-3 बड़े उद्यमियों को बिना सार्वजनिक सूचना आवंटित किए करोड़ों के प्लॉट-आयुक्त का एक्शन

यूपी पुलिस में दरोगाओं की भर्ती निकली- 11 सितंबर तक आवेदन तिथि

लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक