Sunday, January 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत

in Banda youth died dueto drowing in ken rever
घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़।

समरनीति न्यूज, बांदा: कुछ घटनाएं सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कर्नाटक से लौटे युवक की बांदा में केन नदी में डूबने से मौत हो गई। थोड़ी दूरी पर घर में इंतजार कर रहे परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कर्नाटक से लौट आए मगर घर तक नहीं पहुंच पाए

जानकारी के अनुसार, जसपुरा के बरेहटा गांव के मजरा फकीराडेरा के रामचंद्र के बेटे मनोज निषाद (35) कर्नाटक के हुबली में रहते थे। वहीं मजदूरी करते थे।

in Banda youth died dueto drowing in kenrever
नाव में सवार पुलिस व अन्य लोग।

शुक्रवार को 10 महीने बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। उनके भाई दिनेश उन्हें लेने गए थे। बताते हैं कि दोनों भाई नाव से खप्टिाकला के पास नाव से केन नदी पार कर गांव पहुंचे। भाई नाव से सामान उतार रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

मनोज नाव से उतरकर नदी में नहाने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गए। कुछ दूरी पर मौजूद नाविक शंकर निषाद और भूरा ने मिलकर उनकी तलाश की।

परिवार में पीछे छोड़ गए दो बेटे और एक बेटी

मगर आधा घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला जा सका। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी सुरेखा के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने.. 

बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा