Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

Report against son of SP MP Awdhesh Prasad from Ayodhya

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को संभावित सपा प्रत्याशी माना जा रहा है।

यह है पूरा मामला

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में अयोध्या विधानसभा सीट है। सभी दलों की नजर अयोध्या पर है।

ये भी पढ़ें : UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली..

जानकारी के अनुसार दर्ज हुए केस में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली के रवि तिवारी ने अजीत प्रसाद पर जमीनी विवाद में अगवा कर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में कुए में 3 युवकों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए तीनों..