Friday, January 30सही समय पर सच्ची खबर...

जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों पर लगाया आरोप

Rape accused released on bail shot, victim's family accused in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गोली लग गई। वह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटा है। बताते हैं कि शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली लग गई। हालांकि, दुष्कर्म आरोपी पीड़िता के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नाबालिग लड़की से है दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के अनुसार, तिंदवारी क्षेत्र के परसौजा गांव में अर्जुन वर्मा (28) बीती रात लगभग साढ़े 9 बजे गोली लगने से घायल हो गया। उसका कहना है कि पीड़िता के पक्ष के लोगों ने गोली मारी है। घायल ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

पुलिस बोली, प्रथम दृष्टया मामला..

पुलिस का कहना है कि आरोपी हाल में ही जेल से रिहा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। सीओ देहात राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि घायल युवक 2024 में गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। वह दो महीने पहले जमानत पर छूटा है।

ये भी पढ़ें: बादा में बिना फिटनेस-परमिट वाली एक्सईएन की गाड़ी सीज

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR.. 

गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..