समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गणेश भवन अलीगंज में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही इस महोत्सव की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को तीसरे दिन गुरुकुल कथक साधना केंद्र के कलाकारों ने अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी।
कथक नृत्य शैली से रामायणम नृत्य नाटिका का ऐसा मंचन किया, कि लोग देखते रह गए। इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसमें भगवान राम की वन यात्रा, सीता हरण, रावण वध को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। नूतन बाल समाज की ओर से गुरुकुल निदेशिका को धार्मिक पटका, मान पत्र एवं भगवान् गणेश की प्रतिमा से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अतुल तिवारी, शिवम पांडे, विजय ओमर, निखिल सक्सेना, प्रमोदिनी अवस्थी, रीता गुप्ता, साधना त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, संजय काकोनिया, लक्ष्मी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..
वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..