Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने राजेश दीक्षित, बताईं ये प्राथमिकताएं..

Rajesh Dixit, who became the District President of Banda Congress

समरनीति न्यूज, बांदा: बीते कई वर्षों से बांदा में कांग्रेस पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने देर रात प्रदेश के 133 जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है। बांदा में भी जिलाध्यक्ष को बदला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी तिंदवारी विधानसभा से पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है, उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उसपर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा। उनकी सहभागिता बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता परेशान

नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. वेणुगोपाल ने नई सूची जारी की है। उनमें अफसाना शाह को बांदा शहर अध्यक्ष के पद पर दोबारा मौका दिया है।

बांदा माहेश्वरी देवी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक