
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में BSP के इकलौते विधायक उमा शंकर सिंह के आवास व प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स छापे पड़े हैं। कैंसर से पीड़ित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास और प्रतिष्ठानों पर बड़ी छापेमारी चल रही है। वहीं योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इन छापों को संवेदनहीनता कहा है।
लखनऊ-बलिया समेत 3 जगहों पर इनकम टैक्स छापे

बताया जाता है कि लखनऊ में 3 दर्जन इनकम टैक्स अधिकारियों ने बसपा विधायक के घर छापा मारा। इसके अलावा बलिया के रसड़ा स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की है।
ये भी पढ़ें: सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’
आयकर की यह छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास व बलिया समेत अन्य जगहों पर हुई है। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे 3 गाड़ियों से आयकर टीम उनके गोमतीनगर स्थित आवास पर पहुंची।
विधायक के बलिया स्थित होटल-घर पर भी छापेमारी
उनके घर पर दस्तावेजों व रिकार्ड की जांच शुरू की। घर में आने-जाने पर रोक लगा दी गई। बताते चलें कि उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 2022 में बसपा से चुनाव लड़े और जीते।
ये भी पढ़ें: यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
वह गंभीर रूप से कैंसर पीड़ित हैं। लखनऊ स्थित आवास पर ही उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों का यह भी कहना है कि बसपा विधायक की तबीयत ठीक नहीं है। उधर, यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस छापे पर नाराजगी जताई है।
यूपी के मंत्री ने छापेमारी को बताया संवेदनहीनता
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी जानते हैं कि विधायक उमा शंकर सिंह इस समय कैंसर से मुश्किल स्टेज से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनके घर पर छापेमारी और वहां डाॅक्टरों व नर्स तक का आना-जाना रोक दिया। मंत्री ने कहा कि यह बड़ी संवेदनहीनता है। बताते चलें कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और विधायक उमा शंकर सिंह आपस में समधी भी हैं।
यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सपा का बीजेपी पर तंज-‘CM ने जापान से किया टेलीफून, लाडलों को मंत्री..’
सुल्तानपुर से लौट रहे राहुल गांधी, रामचेत मोची की दुकान पर रुके
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम
