Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कमासिन में पुलिस ने छात्राओं को सिखाया सुरक्षा का ककहरा

Police taught security to girl students in Banda's kamasin

समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के कमासिन राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस द्वारा विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया।

आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी

पुलिस कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं डायल 1090, 112, 181 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या हेमलता वर्मा, उप निरीक्षक सर्फुद्दीन खान, महिला कांस्टेबल रमा चैरसिया, रूबी पांडेय, मनीष यादव, आशुतोष राजपूत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा के कमासिन में 10 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी