Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: दरवाजा खटखटा कर दुष्कर्म आरोपियों को तलाश रही पुलिस-3 युवतियों से रईसजादों की दरिंदगी का मामला

Police is searching for rape accused by knocking on doors in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड में इस समय बांदा में 3 सहेलियों से दु्ष्कर्म का मामला सुर्खियों में है। इसकी दो वजह हैं। एक, तीनों आरोपी बांदा के बड़े धनाड्य और हाई प्रोफाइल व्यक्ति हैं और उनपर आरोप बेहद गंभीर हैं। वहीं दूसरी वजह पुलिस की मामले में प्रभावित लग रही कार्रवाई है। दरअसल, 22 मार्च को 3 पीड़ित युवतियों ने शहर कोतवाली में मुकदमा लिखाया था। आरोप लगाया कि तीनों ने नौकरी का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म किया।

क्या पुलिस को घर में बैठे मिलेंगे दुष्कर्म आरोपी?

उनके अश्लील वीडियो बनाए, कई महीने तक शराब पिलाकर बार-बार रेप करते हुए अश्लीलता की हदें पार कीं। आरोपी शराब पिलाकर अश्लील डांस कराते थे और मनमानी करते थे। उधर, पुलिस ने शुरू में तो इस मामले को दबाए रखा। फिर अखबारों और सोशल मीडिया में मामला सुर्खियों में आने पर तेजी दिखाई।

Police is searching for rape accused by knocking on doors in Banda

केस की विवेचना सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के पास है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सह आरोपी नवीन विश्वकर्मा को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि नवीन लड़कियों का दलाल है। शनिवार को सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस ने बाइक एजेंसी के मालिक मुख्य आरोपी आशीष अग्रवाल के घर और बाइक एजेंसी पर पहुंचकर जांच की। उसकी बाइक एजेंसी-दुकानों में ताले लगवा दिए।

शुरू में क्यों दिया आरोपियों को बचने का मौका?

विवेचक सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी के घर में उसके बड़े भाई मिले। सीओ का कहना है कि परिजनों का कहना है कि मुकदमा होने के बाद से आरोपी घर नहीं आया। उधर, दूसरा मुख्य आरोपी शहर का गुटखा व्यापारी स्वतंत्र साहू और पल्हरी निवासी ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस को दुष्कर्म आरोपी घर में बैठा मिलेगा?

संबंधित खबरें यहां पढ़ें: बांदा में 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो..

संबंधित खबरें यहां पढ़ें: बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा