Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP: महिला कालेज में काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन

Poetry recital and book discussion organized on May Day in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: मई दिवस के अवसर पर बांदा शहर में महिला कवयित्री और लेखिकाओं ने काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं के समूह नृत्य से हुई। काव्य पाठ बाबू केदारनाथ अग्रवाल की प्रसिद्ध कविता “बसंती हवा हूं…” पर आधारित था।

कविताओं में महिला संघर्ष को उकेरा

बस्तर से आई प्रसिद्ध कवयित्री पूनम वासम ने अपनी कविताओं में महिला संघर्ष को उकेरा। साथ ही आदिवासी जीवन में जल, जंगल और जमीन के लगाव को बहुत सहज रूप में प्रस्तुत किया। उनकी कविता ‘धान रोपना एक कला है’, ‘शहीद मंगली के लिए, नमक हमेशा नमकीन नहीं होता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

ये भी पढ़ें: Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

पुस्तक चर्चा में “वे गुनाहगार औरतें (डॉ सबीहा रहमानी) और बंद दरवाजे और खिड़कियां (श्रद्धा निगम) पर डॉ उमा राग ने महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में महिलाओं के श्रम के मूल्य और सम्मान को मई दिवस के साथ रेखांकित किया। कार्यक्रम में अखिलेश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, जवाहर लाल, लायक सिंह तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रार्थना सभा में डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के बारे में बताएंगे शिक्षक

यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रार्थना सभा में डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के बारे में बताएंगे शिक्षक