Tuesday, March 24सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल

'PM Yogi' hoardings in Kanpur create political stir

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: कानपुर शहर में गुरुदेव चौराहे पर आज ‘PM Yogi’ लिखे होर्डिंग ने प्रदेशभर में सियासी हलचल मचा दी। अगले प्रधानमंत्री ‘PM Yogi’ वाली होर्डिंग्स खूब चर्चा में है। अगले ‘PM Yogi’ वाली यह होर्डिंग्स भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड के नाम से लगी है।इसके बाद से सियासी गलियारे में खलबली मची है। आज कुछ ही घंटों में ‘पीएम योगी’ वाले होर्डिंग्स की कानपुर से लेकर राजधानी तक, बड़े सियासी गलियारों से छोटी चाय की दुकानों तक चर्चाएं रहीं।

चाय की दुकानों से लेकर बड़े सियासी गलियारों तक छाई चर्चा

दरअसल, कानपुर में गुरुदेव चौराहा पर मंगलवार को लगा होर्डिंग्स राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया। इस होर्डिंग्स ने कुछ ही देर में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

'PM Yogi' hoardings in Kanpur create political stir

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड द्वारा लगाई गई इस होर्डिंग्स में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई। सियासी गलियारों में खास चर्चा तो यह है कि यह कार्यकर्ता का उत्साह और मांग है, या फिर बड़े रणनीतिक बदलाव का संकेत।

'PM Yogi' hoardings create political stir in Kanpur

होर्डिंग में सीएम योगी की तस्वीर के साथ उन्हें देश के सर्वोच्च पद पर देखने की इच्छा जाहिर की गई है। भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड की इस पहल को लोग आने वाले चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग भविष्य की तस्वीर बता रहे हैं। बहरहाल, यह होर्डिंग्स चाय की दुकान से लेकर बड़े सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

अयोध्‍या में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्‍थापना