Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर खत्री सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, सुधांशु पुरी और निधि खन्ना को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी..

सीतापुर खत्री सभा की बैठक में पदाधिकारी।

समरनीति न्यूज, सीतापुरः रविवार को सीतापुर खत्री सभा की नई कार्यकारिणी को लेकर एक  बैठक अध्यक्ष सुधीर मेहरोत्रा के आवास पर आयोजित हुई। इस दौरान सभा के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा के साथ ही जिले में महिला विंग, युवा व मेन बॅाडी के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुबह लगभग 11 बजे हुई इस बैठक में वरिष्ठों ने आपसी सहमति से सुधांशु पुरी को खत्री सभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी बनाया। वहीं महिला विंग के लिए निधि खन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ सभा के कार्यों को पूरा करने की बात कही।

रवि संयुक्त मंत्री, सौरभ महेंद्र कोषाध्यक्ष  

इस दौरान रवि टंडन को संयुक्त मंत्री, सौरभ महेंद्र को कोषाध्यक्ष, गौरव मेहरोत्रा को सह कोषाध्यक्ष, विनय पुरी को प्रचार मंत्री और नितिन मेहरोत्रा को धर्मशाला सहायक प्रबंधक बनाया गया। साथ ही अनुराग मेहरोत्रा को संगठन मंत्री बनाया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने सुधांशु पुरी।

रश्मि सहायक कोषाध्यक्ष, पूजा सहमंत्री 

इसी तरह महिला खत्री सभा में पूजा मेहरोत्रा को सहमंत्री, रश्मि टंडन को सहायक कोषाध्यक्ष, आरती मेहरोत्रा को संगठन मंत्री, शैली महेंद्र को सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री तथा नीरा टंडन को प्रतियोगिता मंत्री बनाया गया है। इसी तरह निर्मला मेहरोत्रा को संरक्षक तथा वीना कपूर को कोऑर्डिनेटर, किरन सरीन को प्रचार मंत्री बनाया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं निधि खन्ना। 

अध्यक्ष ने जताई बेहतर काम की उम्मीद  

कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अध्यक्ष सुधीर मेहरोत्रा ने कहा कि आज से नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। आशा व्यक्त की, कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बेहतर तरीके से करेंगे। सचिव गोपाल टंडन ने कहा कि जल्द ही बुजुर्ग खत्रियों से आशीर्वाद लेने का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिनके बच्चे 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबरों के साथ शिक्षा क्षेत्र में उत्तीर्ण हुए हैं, उनको भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर मेहरोत्रा, राजेश मेहरोत्रा, प्रदीप धवन, राजीव मेहरोत्रा, स्नेहा महेंद्र तथा सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः सीतापुर कोतवाली के मालखाने से सरकारी पिस्टल चोरी, लखनऊ के मढ़ियावां में थाने के मुंशी से बरामद! मुकदमा