

समरनीति न्यूज, बांदा: आज राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम
आज इस अवसर पर बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया शपथ का आयोजन हुआ। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सभी खिलाड़ियों, कोच को शपथ दिलाने के बाद संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। आज खेल के जरिए जिले की कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं।

कहा कि खेल से इंसान को बड़ी पहचान मिलती है। इसके बाद मंत्री श्री निषाद और जिला अधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिलास्तर पर हॉकी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर रोशनी, वर्षा, फुटबॉल में सूर्यांश सिंह, करन वर्मा, बैडमिंटन में मो. अर्श, अभय प्रताप, क्रिकेट में आयुष सविता, उज्जवल सिंह, वॉलीबॉल में हर्षित यादव आदर्श राय, निशानेबाजी में ऋषि मिश्रा, खो-खो में प्रियांशी यादव, प्रियंका यादव तथा वंदना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, सीडीओ तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
ये भी पढ़ें: पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले-44 दरोगा इधर से उधर-कई चौकी इंचार्ज बदले
पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले-44 दरोगा इधर से उधर-कई चौकी इंचार्ज बदले
Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता
बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद
