Saturday, February 7सही समय पर सच्ची खबर...

रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

Mysterious: deadbody of missing 10-year-old boy found-murder alleged

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से 5 दिन पहले लापता 10 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी हुई हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

2 फरवरी से लापता था बालक सत्यवीर

Mysterious: deadbody of missing 10-year-old boy found-murder alleged
सत्यवीर (फाइल फोटो)

बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, कोवताली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 10 वर्षीय बालक बीती 2 फरवरी की शाम को घर से लापता हो गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

चिंतित परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि शुक्रवार को बालक के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

Mysterious: deadbody of missing 10-year-old boy found-murder alleged

मामले में पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही आज सुबह गांव की महिलाओं ने बच्चे का शव खेत में देखा। इससे पूरे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन भी वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..

पुलिस ने पहुंचकर फारेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। सुराग जुटाए गए हैं। मृतक के पिता और बहन ने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Mysterious: deadbody of missing 10-year-old boy found-murder alleged

बताया कि वह 2 फरवरी की दोपहर से ही लापता था। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। चार बहने हैं। उसका पिता हरियाणा में रह कर मजदूरी करता है। सीओ बबेरू का कहना है कि शव 48 घंटे पूराना है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR 

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने SIR पर ग्रामीणों से किया संवाद