Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Murder In Banda : प्रेमी संग भागी महिला का शव मिलने से हड़कंप, ससुर ने लगाया यह आरोप

crime scene symbolic image

समरनीति न्यूज, बांदा : घर से प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई महिला का शव 12वें दिन कुए में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के ससुर का आरोप है कि महिला के प्रेमी ने ही उसका गलो घोंटकर हत्या की है। महिला घर से 1 लाख के जेवर और करीब 35 हजार रुपए लेकर गई थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला की जांच की जा रही है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र का है।

कालिंजर क्षेत्र से जुड़ा मामला

बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली व्यक्ति की 30 वर्षीय पत्नी बीती 6 जुलाई को रिश्ते के देवर के साथ प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर चली गई थी। पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12वें दिन गनेशपुर के बंशगोपाल के खेत में बने कुएं में उस महिला का शव मिला है। कालिंजर थाना निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : भाजपा नेत्री की 14 साल की संघ शाखा प्रमुख बेटी अक्षरा मिश्रा का शव लटकता मिला