Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

BreakingNews : पुलिस जवान ने अपने ही 3 साथियों को गोली मारी, दो की मौत-एक गंभीर

Banda : Farmer shot dead in Banda, wife-son interrogation continues

समरनीति न्यूज, डेस्क : पुलिस के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों पर गोलियां चला दीं। इनमें से दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला देश की राजधानी दिल्ली का है।

रोहिणी इलाके में हुई घटना

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज एक सनसनीखेज घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी। इनमें से दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को अंबेडकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक सूचना आ रही है कि यह घटना आपसी झगड़े में हुई है। घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की है। आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : भाजपा नेत्री की 14 साल की संघ शाखा प्रमुख बेटी अक्षरा मिश्रा का शव लटकता मिला