Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर में हैवान पिता: होली के दिन बेटे की ले ली जान-गिरफ्तार

Monster father Killed his son on Holi festival in Bijnor

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज होली के दिन एक पिता हैवान बन गया। घटना बिजनौर की है। शराब पीने से बेटे ने मना किया तो पिता ने बेटे की चाकू से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। त्यौहार के दिन जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चाकू मारने वाला दरिंदा बाप बेटे को घायल छोड़कर भाग निकला। परिवार के बाकी लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बेटे ने शराब न पीने के लिए था समझाया

जानकारी के अनुसार, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में विनोद बाल्मीकि का परिवार रहता है। बताते हैं कि विनोद शराबी किस्म का है। आज उसके बेटे राहुल ने

ये भी पढ़ें: यूपी में दरिंदे भाई ने खेली खून की होली, सगी बहन को घर में घुसकर मार डाला, यह वजह..

उसे समझाया कि शराब पीकर घर से बाहर न जाए। बाहर लोग होली खेलेंगे। ऐसे में झगड़ा हो सकता है। इसी बात को लेकर विनोद भड़क गया और बेटे से विवाद करने लगा। फिर उसने चाकू उठाकर बेटे पर हमला कर दिया।

फिर तड़पते बेटे को छोड़कर भागा, गिरफ्तार

सीने में चाकू लगने से बेटा लहूलुहान होकर गिरकर तड़पने लगा। बेटे को घायल हालत में छोड़ विनोद भाग गया। परिवार के दूसरे लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपीआरए राम अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में मर्डर: होलिका दहन देखने गए युवक की हत्या-पिता का यह आरोप..