Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

Meerut: 'Let minister come...' gesture from CMYogi sparks political turmoil
सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में निरीक्षण करते हुए।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इशारे से आज उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, राजनीतिक में एक जरा सा इशारा बहुत बड़ा संकेत माना जाता है। खासकर जब इशारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता का हो।

सलावा में मुख्यमंत्री का निरीक्षण

पश्चिमी यूपी के मेरठ के सलावा में भी आज ऐसा ही हुआ। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विश्वविद्यालय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें: UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष

इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी के ठीक बराबर में खड़े हुए। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें पीछे हटने का संकेत दिया और कहा कि ‘मंत्री जी को आगे आने दीजिए।’

सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं

फिर इसके बाद पीछे खड़े जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक आगे आकर सीएम के बराबर में जगह पा सके। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में भी रिकार्ड हुआ। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री के इस इशारे को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन  

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन