
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने अकेले दमपर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र व संविधान को मजबूती की बजाय ‘अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ की चर्चाएं ज्यादा हैं।
गेस्टहाउस कांड सपा मुखिया के इशारे पर..
बसपा मुखिया ने कहा कि चुनाव जितने नजदीक आएंगे, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने के और प्रयास करेंगे। कहा कि अभी साजिश रची जाएंगी। कहा कि पूरे देश में ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के लिए आंदोन मजबूत करते रहना चाहिए।
किसी दल से गठबंधन की बात पूरी तरह झूठ
मायावती ने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फर्जी है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बसपा के गठबंधन में चुनाव की बात बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत बात है। बसपा अकेले अपने बलबूते पर 2027 का चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली में मिले टाइप-8 बंगले पर भी बोलीं
बसपा हेड ने कहा कि उनकी सुरक्षा के हिसाब से लंबे समय बाद उन्हें टाइप-8 बंगला अलाट किया गया है। उन्होंनेइसे स्वीकार लिया है। मगर कुछ लोग इसे लेकर गलत और गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं। कहा कि सपा मुखिया के इशारे पर ही 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में उनपर जानलेवा हमला हुआ था। अब खतरा कम होने के बजाय अब और भी बढ़ा है। इसलिए टाइप-8 का बंगला मिला है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में बसपा की रैली: मायावती का सपा और कांग्रेस पर हमला-भाजपा की तारीफ
ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..
लखनऊ में बसपा की रैली: मायावती का सपा और कांग्रेस पर हमला-भाजपा की तारीफ
UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..
अखिलेश का मायावती पर तंज, कहा- BJP कार्यालय से तय होते हैं BSP के टिकट
आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब
मुरादाबाद: सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ये गंभीर आरोप लगाए..
