Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल-पथराव में कई घायल

death of 'Farsa Wale Baba' in Mathura

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा में कथित रूप से गोतस्करों का पीछा करते समय शनिवार तड़के फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल हो गया। आरोप है कि गो तस्करों ने मथुरा नवीपुर के पास वाहन से चुलकर फरसा वाले बाबा की हत्या कर दी। आरोप लगाते हुए गो रक्षकों ने छाता कट के पास फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में हाइवे जाम कर दिया। फिर पुलिस पर पथराव कर दिया।

SSP मथुरा श्लोक कुमार ने कही यह बात..

पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाकर और आसूं गैस के गोले। किसी तरह भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि गो तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की कोसी में हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि फरसा बाबा ट्रक रोककर गो तस्करी के शक में चेक कर रहे थे। एसएसपी का कहना है कि घने कोहरे के कारण दूसरे कंटेनर ने फरसा बाबा को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: यूपी: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाका-दो बेटों समेत 6 घायल

इससे उनकी मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक और हेल्पर भी घायल हो गए। एसएसपी श्लोक का कहना है कि दोनों में एक ट्रक में किराने का सामान लदा था। दूसरे ट्रक में तार लदा था। बताया कि घायल ट्रक चालक की भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला 

उधर, फरसा बाबा को गो तस्करों द्वारा गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप लगाते हुए समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फिर आगरा-दिल्ली हाइवे जाम कर दिया। पुलिस पर पथराव किया।

बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हो गए। जवाब पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे। भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। घायल चालक अलवर निवासी व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले 

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले

यूपी: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाका-दो बेटों समेत 6 घायल

ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत